अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त 2 बदमाशों द्वारा युवक पर चाकू से हमले में 1 आरोपी को गिरफ्तार, दूसरा फरार
पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के मोहम्मद साहिल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी दिनेश सिंह और 1 अन्य व्यक्ति बाइक से पहुंचे थे। फिर उसे गाली-गलौज करने लगे, जब मोहम्मद साहिल ने गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपी तैश में आ गए और चाकू से हमला कर दिया. घटना में उसे गंभीर चोट आई थी। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ BNS के तहत जुर्म दर्ज किया है।