अकलतरा: अकलतरा NH-49 में चलती हाइवा के पीछे तेज रफ्तार कार जा घुसी, 1 को आई हल्की चोट, कार में सवार थे 4 लोग
अकलतरा NH49 में चलती हुई हाइवा के पीछे में तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है। गनीमत रही बड़ी दुर्घटना नहीं घटी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार रायपुर से सारागांव जा रहा थे। अकलतरा NH 49 में पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार चलती हुई हाइवा गाड़ी के पीछे में जा घुसी।