अकलतरा: अकलतरा में सार्वजनिक जगह पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस ने सार्वजनिक जगह से शराब का सेवन करने वाले महेश केंवट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकलतरा में एक युवक के द्वारा सार्वजनिक जगह में शराब का सेवन कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके से शराब का सेवन करते महेश केंवट को गिरफ्तार किया है।