अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने 60 पाव शराब के साथ आरोपी को तरौद से किया गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
अकलतरा पुलिस ने शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी जयनंदन सिहानी को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी जयनंदन सिहानी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी तरौद का रहने वाला है. अवैध बिक्री करने वालों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।