शामली: भाज्जू में इकॉनामिक कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर चल रहे धरने में मौजूद किसान की हुई मौत
Shamli, Shamli | Dec 11, 2024 शामली के भाज्जू में दिल्ली—देहरादून इकॉनामिक कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर चल रहे किसानों के धरने पर मौजूद भाज्जू निवासी 47 वर्षीय किसान धीरेंद्र बालियान की मौत हो गई। सूचना पर बाबरी पुलिस और जनपद के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान किसान नेता भी मौजूद रहे।