शामली: शामली के कैराना रोड़ स्थित मैरिज होम की पार्किंग से चोरी हुई बाइक, पीड़ित ने शामली कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
Shamli, Shamli | Dec 10, 2024 मंगलवार की शाम करीब 6 बजे शामली कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी नरेश बागला ने कैराना रोड स्थित गगन गार्डन मैरिज होम के बाहर से बाइक चोरी के संबंध में शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वह मैरिज होम में खाना खाने के लिए गया था, इसी बीच अज्ञात द्वारा मैरिज होम की पार्किंग से उसकी बाइक चोरी कर ली गईं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।