शामली: डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान ने नगर पंचायत बनत के रेन बसेरों का किया औचक निरीक्षण, जारी किए दिशा-निर्देश
Shamli, Shamli | Dec 11, 2024 बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे सूचना विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान ने नगर पंचायत बनत द्वारा बनाए गए रेन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। रेन बसेरों में व्यवस्थाओं की पड़ताल की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात काटने को मजबूर ना हो।