चौरीचौरा: बीएसएफ जवान के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला, बिना जानकारी के क्रेडिट कार्ड से की गई खरीदारी
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवकहिया निवासी सुधीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 जनवरी को मेरे साथ एक गंभीर साइबर फ्रॉड की घटना हुई है मेरे क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन आईफोन 17 जिसकी कीमत 82897 है और वह मंगवा लिया जबकि मैने किसी को ओटीपी और सीवीवी शेयर नहीं किया था। स्कैमर द्वारा ऑनलाइन डिलवरी का उपयोग किया गया है।