हिसुआ: नवादा: हिसुआ कांड पर सांसद विवेक ठाकुर का बड़ा बयान, दोषियों पर कार्रवाई और बाहरी लोगों की बयानबाजी पर जताई नाराजगी
Hisua, Nawada | Sep 9, 2026 नवादा के सर्किट हाउस में बुधवार को नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने हिसुआ कांड को लेकर अपनी बात रखी। सांसद ने कहा कि घटना में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर गलत बयानबाजी करना कहीं से उचित नहीं है।