जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की विशेष पहल
..
उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ एवं प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने हेतु किया प्रेरित
..
जिले के युवाओं को अधिकाधिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने की विशेष पहल के अंतर्गत कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता जी के निर्देशन में जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के समन्वय से नोडल शासकीय आईटीआई विदिशा द्वारा आज बेतवा सभागार में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती दीपाश्री गुप्ता जी की अध्यक्षता में उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विदिशा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं उद्योगों के प्रतिनिधि, महाविद्यालयों के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO) तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मध्य प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना सहित युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उद्योग प्रतिनिधियों को योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक वैकेंसी सृजित करने तथा जिले के युवाओं एवं विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया।
बैठक का प्रमुख उद्देश्य जिले में उपलब्ध औद्योगिक एवं व्यावसायिक अवसरों को युवाओं तक पहुंचाना तथा उद्योगों, शैक्षणिक संस्थानों एवं कौशल विकास संस्थानों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर युवाओं के लिए रोजगार के अधिकाधिक अवसर सृजित करना रहा। नोडल प्राचार्या सुश्री कविता रघुवंशी ने उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता का आग्रह करते हुए बताया कि योजना संबंधी तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक सहयोग के लिए अपने निकटतम शासकीय आईटीआई से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही योजना संबंधी समन्वय एवं आवश्यक सहयोग के लिए नोडल योजना प्रभारी श्री राहुल जैन, मोबाइल नंबर 8103897280 से संपर्क किया जा सकता है। Jansampark Madhya Pradesh #Vidisha
2 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026