लंभुआ: सैतापुर सराय स्थित बाबा जनवारी नाथ धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन आज,सुंदरकांड के बाद शुरू होगा भंडारा
बाबा जनवारीनाथ धाम पर आज सुबह से सुंदरकांड शुरू हो गया।दोपहर बाद से यहां भंडारा चलेगा।प्रदेशअध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने बताया कि बाबा जनवारीनाथ धाम पर श्रद्धा,आस्था,विश्वास के साथ पुण्य श्रवण मास की समाप्ति पर 'श्री जनवारीनाथ धाम' सैतापुर सराय की धरा पर भण्डारे का आयोजन किया गया है।जिसमें सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों को प्रसाद ग्रहण करने हेतु आमंत्रित किया गया है