लंभुआ: बूधापुर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,गंभीर हालत देख CHC डाक्टर ने किया जिला अस्पताल रेफर
लंभुआ नगर पंचायत के राणा नगर निवासी रामकुमार कस्बे से खरीदारी कर बाइक से घर जा रहें थे।तभी बूधापुर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर मारने के बाद वाहन सवार वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।ग्रामीण व डायल112 की पुलिस ने रामकुमार को एम्बुलेंस के माध्यम से CHC पहुंचाया।जहां डाक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर देख रामकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।