पोलायकलां: खड़ी डोडिया गांव में दो दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का धरना, समस्या हल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
पोलायकला स्थित ग्राम खड़ी डोडिया में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के विरोध में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। शुक्रवार रात 10 बजे तक चले इस प्रदर्शन में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने गांव स्थित बिजली ग्रिड के सामने टेंट लगाकर प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की।