रमना: रमना में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोका, आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर सेविकाएं हटाईं
Ramna, Garhwa | May 29, 2026 गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को गढ़वा जिले के रमना प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर उपायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन/मानदेय अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह 10 बज