अकबरपुर: श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों और शिव मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तथा सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SP श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना क्षेत्र रूरा, शिवली एवं रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।