लालगंज: पतुलकी ओवर ब्रिज के पास पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
लालगंज के पतुलकी ओवर ब्रिज के पास से पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 10:00बजे गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव मय पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अमित पुत्र सुरेश निवासी खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जेल भेजा गया।