चौसा: BHU में "गंगा पुत्र" को मिला राष्ट्र प्रेरणा सम्मान, बोले- जनभागीदारी से ही निर्मल होगी गंगा
Chausa, Buxar | Apr 21, 2026 काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के महामना सभागार में "खुशी की उड़ान" संस्था के छठें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में गंगा स्वच्छता के लिए समर्पित "गंगा पुत्र" भरत पांडेय को "खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान"* से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था के संस्थापक सारिका दूबे एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अम्बरिश सिंह उर्फ भोला सिंह के हाथों प्रदान किया गया।