कहरा: सोनबरसा कचहरी थाना के अमरपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने खाया जहर, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
सोनबरसा कचहरी थाना के अमरपुर गांव वार्ड 4 में घरेलू विवाद में हुए बकझक को लेकर एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। जब उस व्यक्ति की तबीयत खराब होने लगी तो उसे आनन फानन में परिजन के द्वारा ईलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया है। व्यक्ति का नाम मृत्युंजय कुमार जो की सोनबरसा कचहरी थाना के अमरपुर गांव वार्ड 4 का रहने वाला बताया जा रहा है।