सहजनवा: किशोरी के अपहरण का मामला, हरपुर-बुदहट पुलिस ने दर्ज किया केस और तलाश में जुटी
हरपुर-बुदहट पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना 4 अप्रैल को हुई, जब आरोपी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस अब किशोरी की तलाश में जुटी है। सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने हरपुर-बुदहट थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 1 अप्रैल, 2026 को अपने मामा के घर आई थी।