गुन्नौर: गांव बैरपुर के समीप तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल
जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर गांव बैरपुर के समीप शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में जुनावई थाना क्षेत्र के गांव ढडूमरा निवासी रामचरन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दहगवां निवासी शमीम गंभीर रूप से घायल हो गया।