Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
mmnews24x7
बांका के बाबूटोला, रेलवे ब्रिज के समीप स्थित शिव ज्योति इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली एवं छठ महापर्व के शुभ अवसर पर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Banka, Banka
| Nov 7, 2026
MORE NEWS
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियाँ, प्रशासन पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध 🙏 सुरक्षित एवं व्यवस्थित छठ पूजा के लिए जिला प्रशासन, बांका की विशेष तैयारियाँ। छठपूजा #छठमहापर्व #लोकआस्थाकामहापर्व #छठपूजा2026 #जिलाप्रशासनबांका #BankaAdministration #ChhathPuja2026 #ChhathMahaparv #बांका #जनसेवामेंप्रशासन Apna Banka Nagar Panchayat Bounsi Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Nov 7, 2026
बौंसी में राहुल इलेक्ट्रॉनिक्स का भव्य शुभारंभ, नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती ने किया उद्घाटन! #MMNews #Bounsi #BankaNews #RahulElectronics #BiharNews #kahaniBadlavKi #SevaSankalpAbhiyan @samrat4bjp @narendramodi
Banka, Banka | Nov 7, 2026
त्योहारों पर 23वें वार्ड में जगमगाएगी तिरंगे की रोशनी, मनीष कुमार मोनू ने निजी कोष से लगवाई लाइटें...
Banka, Banka | Nov 7, 2026
जीविका के बढ़ते कदम: बाराहाट में महिलाओं के लिए रोजगार का नया द्वार, 'न्यू गुरुदेव मेडिकल हॉल' का शानदार शुभारंभ
Banka, Banka | Nov 7, 2026
जिला पदाधिकारी, बाँका की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अक्टूबर माह की स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की गई। स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धियाँ एवं प्रगति * अक्टूबर माह में बाराहाट प्रखंड में संस्थागत प्रसव की उपलब्धि लगभग 90 प्रतिशत रही। इस दिशा में बेहतर कार्य करने वाले प्रखंडों के प्रयासों की सराहना की गई। * सदर अस्पताल, बाँका में अक्टूबर माह में कुल 175 सिजेरियन प्रसव किए गए, जिनमें 34 रात्रिकालीन सिजेरियन प्रसव शामिल हैं। अमरपुर रेफरल अस्पताल में 20 सिजेरियन प्रसव किए गए। * गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण एवं बच्चों के पूर्ण टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा उपलब्धियों को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया। * जिले में NCD स्क्रीनिंग के निर्धारित लक्ष्य 6,82,500 के विरुद्ध 5,09,771 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जो 74.69 प्रतिशत है। इस उपलब्धि के आधार पर जिले का स्थान दूसरा रहा। * निर्धारित लक्ष्य 10,32,900 के विरुद्ध 8,09,397 स्क्रीनिंग की गई, जो 78.36 प्रतिशत है। अभियान की उपलब्धि 57.47 प्रतिशत रही तथा जिले का स्थान 13वाँ रहा। * आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के प्रयासों पर चर्चा की गई। * कायाकल्प एवं स्वास्थ्य संस्थानों के सौंदर्यीकरण तथा गुणवत्ता सुधार से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश * नवंबर माह में सभी प्रखंडों को संस्थागत प्रसव की उपलब्धि न्यूनतम 75 प्रतिशत करने का लक्ष्य दिया गया। शंभूगंज एवं चांदन सहित कम उपलब्धि वाले प्रखंडों को विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया गया। * गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए तथा प्रसव के लिए समय पर स्वास्थ्य संस्थान लाने हेतु आशा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाए। * समीक्षा के क्रम में निजी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव की संख्या काफी कम प्रतिवेदित होने, विशेषकर सदर प्रखंड, बांका में प्रसव की न्यूनतम रिपोर्टिंग पर जिला पदाधिकारी द्वारा गहरा क्षोभ व्यक्त किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के निजी स्वास्थ्य संस्थानों से प्रत्येक माह न्यूनतम लगभग 900 प्रसव की रिपोर्टिंग सुनिश्चित कराई जाए। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को निजी स्वास्थ्य संस्थानों का नियमित भ्रमण कर प्रसव संबंधी वास्तविक स्थिति की जांच करने तथा विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। * बेलहर रेफरल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव की संख्या कम पाए जाने पर विशेष निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। रात्रिकालीन सिजेरियन प्रसव की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। * एसएनसीयू में नवजात शिशुओं के अत्यधिक रेफरल एवं सफल डिस्चार्ज की अत्यंत कम दर को जिला पदाधिकारी द्वारा गंभीरता से लेते हुए गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। इस संबंध में लापरवाही बरतने वाले एसएनसीयू में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. कुमार अमीष के विरुद्ध सिविल सर्जन, बांका को नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। * * हाल में उप विकास आयुक्त द्वारा किए गए निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में चिकित्सकों के समय पर उपस्थित नहीं रहने की बात संज्ञान में आयी। इस पर जिला पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सकों का इस प्रकार का कार्यव्यवहार अस्पताल की व्यवस्थाओं के प्रति उदासीनता एवं अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने चिकित्सकों की अनियमितता एवं प्रभावी अनुश्रवण के अभाव को सदर अस्पताल एवं एसएनसीयू की बदहाल व्यवस्था का एक प्रमुख कारण मानते हुए सिविल सर्जन, बांका को संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।* * सभी स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं आवश्यक मरम्मत कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। * सभी प्रखंडों में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत ANC पंजीकरण तथा बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। * NCD स्क्रीनिंग की उपलब्धि में सुधार करते हुए निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में EHR प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए तथा 85 प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य प्राप्त किया जाए। अस्पतालों को पेपरलेस बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाए। * पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान चलाकर पूरा किया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। * सदर अस्पताल में OPD सेवाओं एवं मरीजों के पंजीकरण की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। पंजीकरण काउंटर को उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने तथा चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। * जिले में संचालित अवैध निजी क्लीनिकों की जांच जिला स्तरीय समिति के माध्यम से कराई जाए तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। * टीबी मुक्त भारत अभियान एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में प्रभारी संचारी रोग पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया। * जिले के 8–10 बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों में हुए सुधार एवं उपलब्धियों का फोटो एवं वीडियो तैयार कराया जाए। संबंधित पदाधिकारी संयुक्त रूप से लगभग तीन मिनट का वीडियो तैयार कर प्रस्तुत करेंगे। वीडियो में वास्तविक एवं प्रमाणिक उपलब्धियों को ही शामिल किया जाए। * बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। संबंधित पदाधिकारी निर्धारित समय-सीमा में अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, प्रभारी संचारी रोग पदाधिकारी, गैर-संचारी रोग पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, DMHP, गुणवत्ता आश्वासन सलाहकार, कार्यक्रम समन्वयक, जिला कार्यान्वयन इकाई के पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, आयुष्मान समन्वयक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 6, 2026
बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 14 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 6, 2026
*बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपीलों की सुनवाई* दिनांक 06 नवंबर 2026 को द्वितीय अपीलीय प्राधिकार-सह-जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपीलों की सुनवाई की गई। आज की सुनवाई हेतु कुल 05 मामले उपस्थापित किए गए, जिनमें विभिन्न मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सुनवाई के दौरान प्रमुख कार्रवाई एवं निर्देश निम्नवत् रहे: • विद्युत विभाग: विद्युत विपत्र में सुधार से संबंधित 01 मामले में अपीलार्थी के आवेदन के आलोक में ₹55,240.97 के कुल विद्युत विपत्र में ₹42,416.63 की राशि का सुधार किया गया। • भूमि बंदोबस्ती: भूमि बंदोबस्ती से संबंधित मामले में अंचल अधिकारी, बाराहाट के प्रतिवेदन के आलोक में भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, बांका से मंतव्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। • अतिक्रमण मामला, अंचल कार्यालय अमरपुर: अंचल अधिकारी, अमरपुर द्वारा वर्ष 2024 के मापी प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने का प्रतिवेदन समर्पित किया गया है। उक्त प्रतिवेदन की वस्तुस्थिति की पुनः जाँच एवं सत्यापन के उद्देश्य से भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, बांका को अमीनों की टीम गठित कर संबंधित भूमि की पुनः मापी कराने तथा स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पूर्व में समर्पित प्रतिवेदन में त्रुटि अथवा लापरवाही पाए जाने की स्थिति में जिम्मेवार पदाधिकारी/कर्मी की जवाबदेही निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। • जमाबंदी पुनर्लेखन, अंचल कार्यालय अमरपुर: जमाबंदी पुनर्लेखन से संबंधित मामले में अंचल अधिकारी, अमरपुर को स्वयं स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन, बांका द्वारा लोक शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब एवं लापरवाही के मामलों में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 6, 2026
आज जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में उद्योग वार्त्ता-सह-उद्यमी संवाद का आयोजन समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिले के उद्यमियों, सभी बैंकों के जिला समन्वयक द्वारा भाग लिया गया। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, बांका द्वारा उद्यमी संवाद कराने का उद्देश्य के बारे में चर्चा करते हुए बताया गया कि जिले में औद्योगिक वातावरण बनाना, औद्योगिक विकास को गति देना, जिले में उद्यमियों की समस्या का समाधान त्वरित गति से करना तथा अन्य कोई समस्या होने पर सीधे महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, बांका से सम्पर्क करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा महाप्रबंधक को निदेशित किया गया कि अगली उद्यमी संवाद में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय तथा किसी उद्यमी के इकाई के प्रांगण में बैठक निर्धारित किया जाय। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी उद्यमियों को निदेशित किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र से संपर्क में रहें ताकि जिले में उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके एवं उद्यमियों के लिए एक अच्छा माहौल तैयार होने के साथ-साथ जिले में नये निवेशकों को प्रोत्साहित किया जा सके। जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी उद्यमियों को आश्वस्त किया गया कि जिले में उद्योगों के स्थापना में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उद्योग विभाग एवं जिला प्रशासन, बांका द्वारा हरसंभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। इस बैठक में जिला पदाधिकारी, बांका, उप विकास आयुक्त, बांका, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, बांका, अग्रणी जिला प्रबंधक, बांका, परियोजना प्रबंधक / उद्योग विस्तार पदाधिकारी, जि०उ०के०, बांका, सभी बैंकों के जिला समन्वयक एवं जिले के उद्यमियों द्वारा भाग लिया गया। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 6, 2026