मथुरा: पानीघाट तिराहा के पास से एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार , 32 बोर की दो अवैध पिस्टल व 2 कारतूस बरामद
थाना वृन्दावन इलाके में गुपचुप तरीके से हो रही अवैध शस्त्रों की बिक्री का पुलिस ने भंडा फोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर मथुरागेट पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अनुराग चौधरी ने मुख्य आरक्षी जिनेन्द्र कुमार के साथ रविवार सुबह करीब 8 बजे पानीघाट तिराहा के पास 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपी गोमती विहार निवासी सुमित बघेल से 2 पिस्टल व 2 कारतूस बरामद हुए।