मथुरा: रविवार और अमावस्या के चलते वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
रविवार की सुबह 6: बजे वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे जहां सुबह 6:00 बजे श्रद्धालुओं ने ठाकुर बांके बिहारी की मंगला आरती सहित दर्शन किए प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएं पूरी तरह चौपट हो गई क्योंकि दर्शनों के लिए अमावस्या एवं रविवार के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे।