मथुरा: वृन्दावन में मनाया गया भजन सम्राट बाबा रसिका पागल महाराज का निकुंजोत्सव, नगर निगम के उपसभापति ने किया नमन
भजनों के माध्यम से विश्व भर में ठा बाँके बिहारी महाराज का गुणगान करने वाले प्रसिद्ध भजन सम्राट बाबा रसिका पागल महाराज का निकुंज उत्सव रविवार को गौधलीपुरम स्थित रासिक धाम में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों के मध्य मनाया। आयोजन में कई प्रांतों से आए अनुयायियों ने बाबा महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा मोहिनी शरण के सानिध्य में गुरु चालीसा आदि पाठ किए गए।