पलामू के विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत विद्यालयवार उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या की जांच अब कमेटी द्वारा की जायेगी। विद्यार्थियों की उपस्थिति की कमियों को लेकर कमेटी की रिपोर्ट उपरांत संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिले के उपायुक्त ने इसके लिए अलग-अलग दो कमेटी बनाई है।