खड्डा: कुशीनगर पुलिस ने ड्रोन अफवाहों के बीच की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध ड्रोन किए जब्त
कुशीनगर एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले में अवैध और अपंजीकृत ड्रोनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 12 ड्रोन जब्त किए गए। सबसे ज्यादा 10 ड्रोन खड्डा थाना क्षेत्र से, 3 ड्रोन कुबेरस्थान और 2 ड्रोन हनुमानगंज थाना क्षेत्र से बरामद किए गए हैं। अब तक जिले में कुल 25 ड्रोन जब्त कियें हैं।