सिमगा: सुहेला में सड़कों की जर्जर स्थिति को लेकर कांग्रेसियों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
सुहेला क्षेत्र में विभिन्न पहुंच मार्गों की स्थिति काफी जर्जर हो गई है आम लोगों का चलना दुभर हो गया है मार्गों पर भारी वाहन नियमित चल रही है जिसके चलते सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं इसी मुद्दे को लेकर आज कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर सिमगा एसडीएम को ज्ञापन सोपा कांग्रेसियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक गण भी प्रदर्शन में शामिल हुए