Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
image
image
image
image

खाटू खुर्द में जनसमस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा: पानी की किल्लत और अधूरी नाली निर्माण पर PWD, PHED व नहरी विभाग को सौंपा ज्ञापन डीडवाना।क्षेत्र के छोटी खाटू नगर पालिका खाटू खुर्द में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली और भीषण गर्मी में पानी के गंभीर संकट को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कस्बे में पेयजल आपूर्ति बढ़ाने और क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार के लिए सजग नागरिकों और नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में संबंधित प्रशासनिक विभागों को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। की 55 लीटर के बजाय 100 लीटर प्रति व्यक्ति मिले पानी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और नहरी विभाग को सौंपे गए ज्ञापनों में स्थानीय निवासी नन्दू खींची व समस्त ग्रामवासियों ने बताया कि इस समय क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है। वर्तमान में छोटी खाटू की जनता को प्रति व्यक्ति केवल 55 लीटर पानी मिल रहा है, जो दैनिक आवश्यकताओं के लिए बेहद कम है।ग्रामीणों ने अवगत कराया कि छोटी खाटू अब ग्राम पंचायत से नगर पालिका (शहरी क्षेत्र) बन चुकी है, लेकिन बुनियादी संसाधन पुराने ढर्रे पर ही हैं।गांव में अन्य कोई वैकल्पिक जल स्रोत न होने के कारण आम जनता को महंगे दामों पर पानी के निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर विनती करते हुए मांग की है कि तत्काल प्रभाव से पानी की मात्रा बढ़ाकर 100 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की जाए। इस मांग पत्र पर नगर पालिका अध्यक्ष के भी हस्ताक्षर व मुहर मौजूद हैं।एक अन्य मामले में सार्वजनिक निर्माण विभाग डीडवाना-कुचामन को एक मांग पत्र सौंपकर सड़क सुरक्षा और जलभराव की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है।स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कुछ महीने पहले विभाग द्वारा छोटी खाटू में सीसी रोड का निर्माण करवाया गया था। उस समय दोनों तरफ नाली निर्माण के लिए जगह छोड़ दी गई थी और कार्य कर रहे कर्मियों ने भरोसा दिलाया था कि नाली बाद में बना दी जाएगी।आज दिन तक नाली का निर्माण नहीं हो सका है, जिसके कारण पूरी सीसी रोड खराब हो रही है और सड़क क्षतिग्रस्त की कगार पर पहुंच चुकी है।रामदेव जी के मंदिर और भंवरलाल जी नवल के घर के पास स्थिति और भी बदतर है। मोहल्ला वासियों ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से यहाँ नाली निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाए।इन सभी ज्ञापनों पर नगर पालिका खाटू खुर्द के अध्यक्ष, मुख्य आंदोलनकर्ता नन्दू खींची सहित समस्त मोहल्ला वासियों व ग्रामवासियों के हस्ताक्षर हैं। आमजन ने प्रशासन को आगाह किया है कि इस भीषण गर्मी और बुनियादी संकट के दौर में इन जनसमस्याओं को प्राथमिकता पर लिया जाए।

Didwana, Nagaur | Jun 8, 2026