बिहारीगंज: बिहारीगंज पुलिस ने न्यायालय के वारंट पर आरोपी मोहम्मद रहमान को गिरफ्तार किया
मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में मोहम्मद रहमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हतीऔंधा निवासी मोहम्मद रहमान के खिलाफ न्यायालय से कुर्की वारंट जारी था। वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।