उज्जैन ग्रामीण: नगर निगम कार्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत
उज्जैन में बुधवार रात करीब 1:30 बजे नगर निगम कार्यालय के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार 25 वर्षीय अतुल अमृतफुले को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अतुल और उसकी एक्टिवा वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और चालक उन्हें कुछ दूरी तक घसीटता रहा। इसके बाद चालक ने वाहन रोका, रिवर्स किया और अतुल को निकालकर मौके से फरार हो गया