लाडनूं: पारलाई बस स्टैंड के पास दो बाइकों में भिड़ंत, दो लोग घायल
Ladnu, Nagaur | Apr 12, 2024 लाडनूं थाना क्षेत्र के पारलाई बस स्टैंड के पास आज दो बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। सुचना के बाद लाडनूं पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो घायलों को लाडनूं के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया एक घायल मुंदड़ा व दुसरा सुजानगढ़ का निवासी है।