टाटीझरिया: विष्णुगढ़ में अंधविश्वास का खूनी खेल, क्षेत्रवासी हुए सन्न, रूह कंपा देने वाली दास्तान
अंधविश्वास का खूनी खेल: विष्णुगढ़ की घटना से सन्न रह गए क्षेत्रवासी, रूह कंपा देने वाली दास्तान। जब दुनिया विज्ञान के रथ पर सवार होकर मंगल तक पहुँचने की बात कर रही है, तब विष्णुगढ़ से आई एक हृदयविदारक खबर ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक माँ की ममता अंधविश्वास की कालिख के आगे इतनी बौनी साबित हुई कि उसने अपने ही जिगर के टुकड़े की 'नरबलि' चढा दी।