दनियावां: छठ पूजा के मद्देनज़र, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रूपा रानी ने दनियावां सूर्य मंदिर तालाब का निरीक्षण किया
लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रूपा रानी ने शनिवार को छठ पूजा की तैयारी का जायजा लेने दनियावां स्थित सूर्य मंदिर तालाब पहुंचकर निरीक्षण की है। मौके पर दनियावां बीडीओ मनोज कुमार यादव भी मौजूद रहे हैं। रूपा रानी ने बीडीओ को निर्देशित किया है कि जितने भी ताल -तलैया,नदी में छठव्रती अर्ध्य देते हैं और पानी की गहराई अधिक है वहां बैरिकेडिंग सुनिश्चित रूप से करना है।