मुगलसराय: आलमपुर के पास पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद
चंदौली जनपद की थाना अलीनगर पुलिस ने सोमवार शाम आलमपुर के पास से तीन बाल अपचारियों को पुलिस हिरासत में लिया है। सोमवार शाम को पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी संदिग्ध होने पर दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध बाल अपचारियों को रोका गया तो दोनों मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई, तीनों बालअपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।