मुगलसराय: अलीनगर महिला थाना प्रभारी के प्रयास से रविवार को तीन पिछड़े दंपतियों को मिलाया गया, राजी-खुशी भेजे गए घर
जनपद के अलीनगर थाना प्रभारी प्रियंका सिंह के अथक प्रयास से रविवार को तीन पिछड़े दंपतियों को मिलाकर पुनः एक साथ राजी-खुशी घर भेजा गया। क्षेत्र के अलग-अलग जगहों के रहने वाली तीन महिलाओं द्वारा ससुराल पक्ष के विरुद्ध तहरीर दिया गया था, जिस पर महिला थाना प्रभारी द्वारा बुलाकर पारिवारिक मूल्यों को बताते हुए समझा-बुझाकर तीनों परिवारों को राजी-खुशी घर भेजा गया।