मुगलसराय: तेज रफ्तार का कहर, जन्सो के मड़ई समीप कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल
चंदौली जनपद अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जन्सो की मड़ई समीप नेशनल हाईवे 19 पर तेज रफ्तार कार ने चलती ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं चालक को गिरफ्तार का पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।