मुगलसराय: सिंघीताली के समीप हाईटेंशन तार की करंट से डंपर वाहन में लगी आग, चालक भी झुलसा, मची अफरा-तफरी
चंदौली जनपद अलीनगर थाना क्षेत्र का सिंघीताली पुल के समीप स्थित कैंप में हाई टेंशन तार की चपेट में आकर डंपर वाहन में आग लग गई। सोमवार की सुबह घटी इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल काम हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। डंपर चालक सोनू सोनभद्र जिले का निवासी है, इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है।