मुगलसराय: गोधना मोड़ के पास दो बाइकों की आपस में हुई टक्कर, एक व्यक्ति की हालत गंभीर
चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना मोड़ के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार रात लगभग 9:30 बजे मिर्जापुर जिले का रहने वाला कमलेश 30 वर्ष बाइक से मुगलसराय की ओर से मिर्जापुर जिले की तरफ जा रहा था, तभी बाइक से टक्कर हो गई। घायल को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।