मुगलसराय: मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जिले के थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया
उप्र शासन की मंशा के अनुरूप रविवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के गांव स्कूल,कॉलेज में चौपाल का आयोजन कर सुरक्षा के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। शक्ति दीदी के माध्यम से मौके पर महिलाओं व बालिकाओं के समस्याओं का निराकरण कराया गया।