चौहटन विधायक ने ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया*
चौहटन: 22 जून। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने सोमवार को धनाऊ, ईशरोल, पूराणियों का तला ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं को सुना एवं अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिये। विधायक ने शिविर में लगे सभी काउंटरों का पर जाकर निरीक्षण कर विभागीय जानकारी प्राप्त की एवं शिविर उपलब्धि का फीडबैक लिया।
धनाऊ ग्राम पंचायत के ग्रामीण सेवा शिविर को संबोधित करते हुए विधायक आदूराम मेघवाल ने बताया कि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गांव के गरीबों, किसानों, महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण सेवा शिविर शुरू किये हैं जिसमें 22 विभागों के अधिकारी, कर्मचारी हर रोज आपकी पंचायतों में आकर आपकी समस्याएं सुनकर समाधान कर रहे हैं जिसे आप शिविरों में आकर पूरा लाभ प्राप्त करें।
धनाऊ तहसीलदार हमीरा राम बालाच ने बताया कि धनाऊ शिविर में नामांतरण के आठ प्रकरण, सीमाज्ञान के दो प्रकरण, सहमति विभाजन के दो प्रकरण राजस्व अभिलेखों में नाम शुद्धिकरण के 20 मामले , आम रास्तों के 10 मामले, रोडवेज पास 12, जन्म - मृत्यु के 12 मामलों का निस्तारण किया गया।
इस शिविर में प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी रणछोड़ लाल सोलंकी, सहायक प्रभारी हमीरा राम बालाच, बीडीओ सुभाषचंद्र, सीडीपीओ वासुदेव कागा, ओ.के. जोगाराम, आइ.एल.आर. गेमराराम, सरपंच खेमीदेवी, डेलीगेट मगनाराम, मगाराम गौरा, पदमाराम पूर्व सरपंच ईशरोल मौजूद रहे।
Barmer, Barmer | Jun 22, 2026