सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम अचानकपुर में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम रेडा निवासी श्री झुमुक लाल कंवर को मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली पालन हेतु जाल प्रदान किया गया।
उन्होंने जाल की आवश्यकता संबंधी आवेदन शिविर में प्रस्तुत किया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग ने मौके पर ही जाल उपलब्ध कराया। जाल मिलने से मछली पालन कार्य में सुविधा बढ़ेगी तथा आय में वृद्धि होगी।
श्री कंवर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
#सुशासनसरकार
#सुशासन_तिहार_2026
#saktidist
#sakti
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh