हरिद्वार: तीन महीने से बंद लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग न खुलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, लालढांग में किया प्रदर्शन
तीन महीने से बंद पड़ा लालढांग चिल्लरखाल मार्ग न खुलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को ग्रामीणों ने लालढांग गांव में वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार से इस मार्ग को खोलने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग बंद होने पर उन्हें आवाजाही में दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है