खुरई: जगजीवन राम वार्ड से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया, पुलिस तलाश में जुटी
Khurai, Sagar | May 25, 2025 रविवार शाम लगभग 7 बजे जगजीवनराम वार्ड निवासी एक बुजुर्ग महिला ने शहरी थाने में मामला दर्ज कराया कि उसकी 18 वर्षीय नातिन हेमा अहिरवार 21 मई की शाम लगभग 6 बजे बिना बताए कहीं चली गई। उसको नगर में और आसपास सभी जगह तलाश किया,सभी रिश्तेदारों में पूछताछ किया लेकिन नहीं मिली तब मामला दर्ज कराया। शहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश प्रारंभ कर दी