खुरई: जगजीवन राम वार्ड व सब्जी मंडी के सुलभ कॉम्प्लेक्स एक साल से बंद, नित्य क्रियाओं के लिए भटक रहे लोग #jansamasya
Khurai, Sagar | May 25, 2025 जगजीवन राम वार्ड व सब्जी मंडी स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स शाम 5 बजे बंद देखे गए। जरुआखेड़ा निवासी युवक ने बताया कि वह नित्यक्रिया के लिए भटक रहा है सब्जी मंडी और जगजीवन राम वार्ड के कॉम्प्लेक्स बंद मिले जिससे वह आधे घंटे से परेशान भटक रहा है। सब्जी मंडी के दुकानदारों ने बताया कि एक साल से ज्यादा समय से मंडी का कॉम्प्लेक्स बंद है दुकानदार परेशान होते हैं।