खुरई: शब्दा गांव में चोर सोने-चांदी के जेवर और ₹30 हजार ले उड़े, बेटे की फीस के लिए जमा थे पैसे
Khurai, Sagar | May 24, 2025 शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात लगभग 4 बजे शब्दा गांव में चोरों ने गोविंद अहिरवार के घर धावा बोल कर सोने चांदी के जेवरों सहित 30 हजार रुपए ले उड़े चोर, चोर पीछे की खिड़की तोड़कर घुसे थे अंदर, दूसरे कमरे में सोता रहा परिवार, कुल 3 लाख 50 हजार की हुई चोरी, गोविंद ने बताया कि बेटे की एडमिशन फीस के लिए जमा किए थे रुपए। देहात थाना पुलिस fsl के साथ जांच में जुटी