खुरई: खिमलासा रेलवे गेट के ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगी कंपनी पर बिना अनुमति दर्जनों हरे भरे पेड़ काटने का लगा आरोप
Khurai, Sagar | May 24, 2025 खुरई के खिमलासा रोड स्थित रेल्वे गेट का ओवर ब्रिज बना रही टीएनटी कंपनी ने बिना अनुमति के बीना रोड पर सड़क किनारे लगे दर्जनों हरे भरे पेड़ काट दिए। शनिवार शाम लगभग 7 बजे सीएमओ राजेश महतेले ने बताया कि कंपनी ने पेड़ काटने की अनुमति नगरपालिका से मांगी थी लेकिन पहले प्लांटेशन कर पेड़ लगाने को कहा था लेकिन तो पेड़ लगाए न ही अनुमति ली।