खुरई: मंडीबामोरा रोड पर धंसरा गांव के पास आंधी में गिरे पेड़ से टकराकर दो बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती
Khurai, Sagar | May 23, 2025 शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे मंडीबामोरा से खुरई बारात में आ रहे बाइक सवार धंसरा गांव के पास आंधी तूफान से टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गए जिससे दोनों घायल हो गए। घायल धर्मेंद्र अहिरवार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार आकाश अहिरवार के साथ बाइक से बारात में आ रहे थे रास्ते में आंधी से टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकरा गई जिसमें आकाश का पैर फ्रैक्चर हो गया।