खरगोन। जिले में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य समारोह डीआरपी लाइन मैदान में हुआ, जहां कलेक्टर गुरु प्रसाद ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद कलेक्टर एवं एसपी रविंद्र वर्मा ने खुली जीप से परेड का निरीक्षण किया। पुलिस, एनसीसी कैडेट्स, रेडक्रॉस और अश्वारोही दल ने शानदार परेड कर सलामी दी।