बाई धुरसी गांव के पास युवक की मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी,
सूरौठ के बाई धुरसी गांव के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बाई धुरसी से बाईजट्ट गांव की तरफ जाने वाले रास्ते में मृतक का शव मिला है,सूचना पर सूरौठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक की पहचान बाईजट्ट गांव निवासी सेवाराम जांगिड़ पुत्र जगदीश के रूप में हुई है।मृतक की उमृ करीब 28 वर्ष बताई जा रही मृतक मृतक के सर में पीछे की तरफ चोट का निशान पाया गया।
पुलिस ने हिण्डौन के जिला अस्पताल की मोर्चरी में मृतक के शव को रखवाया है।