बिश्रामपुर: विश्रामपुर और रेहला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों को दी कानून की जानकारी
पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देशानुसार मंगलवार की दोपहर एक बजे विश्रामपुर व रेहला पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत स्कूली बच्चों को पुलिस व थाने से जुड़ी कई जानकारियां दी गयी। वही "गुड टच" और "बैड टच" के बारे में बताया गया। साथ ही डायल 112 के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारों दी गयी। कानून की बारीकियां भी समझाया गया।